Friday, 8 May 2026
हमें रुलाने की ताक़त सिर्फ़ उसी इंसान में होती हैजिससे हम बहुत ग़हरा प्रेम करते हैं कोशिश यह करना कि तुम्हें कोई "रोता" हुआ ना देखे, और ना ही "उदास"... क्यूंकि ये वो पल होते हैं... जिसमें पहले आप सामने वाले की नज़र में "कमज़ोर" बनते हैं और फ़िर "तमाशा"...!!सबसे कठिन जो कार्य है, वो किसी से बिछड़ कर भी “इंतज़ार” को करते रहना है...क्युँकि इंतज़ार केवल समय की प्रतीक्षा नहीं होता...बल्कि ये तो आत्मा का निरंतर मरना है...ये वो अवस्था है जहाँ देह आगे बढ़ती है...पर मन उसी क्षण में ठहरा रह जाता है, जहाँ बिछोह ने साँस रोक ली थी...!!""किसी को भूलने की कोशिश़ में हम उसे सबसे ज़्यादा याद करने लगते है""इंतज़ार में मनुष्य बाहर से स्थिर दिखता है... पर भीतर अनगिनत बार टूटता और जुड़ता है...ये ऐसी पीड़ा है, जहाँ न पूरी तरह रोया जा सकता है, और न पूरी तरह जिया, बिछड़ कर इंतज़ार करना स्वयं से रोज़ हारते हुए भी, उम्मीद को ज़िंदा रखना है...ये स्वीकार करना कि सामने कोई नही फिर भी उसके होने की उपस्थिति से मन खाली नहीं होता...इसलिए इंतज़ार सबसे कठिन होता है...क्युँकि इसमें त्याग भी है, धैर्य भी, और वो मौन भी, जो हर दिन भीतर ही भीतर चीखता रहता है...!!""नाज़ुक लगते थे जो लोग वास्ता पड़ा तो पत्थर निकले""औरत का लड़ना भी मर्द को चुभता है... पर औरत लड़ते हुए भी तुमसे, तुम्हारा Attention ही मांग रही होती है... जब तक लड़ रही होती है...वो सिर्फ़ तुम्हारी है... कोशिश करना, वो ख़ामोश ना हो जाए...!!""का़श तुम समझ पाते मुझे थोड़ा सा""मै तुमसे उम्र भर शिका़यतें करूंगी...छोटी छोटी बातों पर यूं हीं लड़ती रहूंगी...रूठकर तुमसे इंतजार करूंगी, मनाए जाने का, केवल तुमसे ही होगा मेरा लड़ना झगड़ना, तुमसे ही कलह और सुलह है मेरी...मेरे प्रेम की तरह मेरा गुस्सा भी बस तुम तक है...!!पूछो क्यूं...? तो सुनो...मैने तुम्हारे अलावा किसी को भी, अपना इतना क़रीबी..कभी समझा ही नहीं...न प्रेम बांटने लायक़, न क्रोध जताने लायक़, न कोई उम्मीद बांधने लायक़, न शिक़ायत करने लायक़, न किसी से इतना सहज़ हो पाई मै, न किसी से एहसासों का भावनाओं का आदान-प्रदान कर पाई मै...!!किसी को ख़ुद से जोड़ना, मुझे कभी सहज़ लगा ही नहीं, किसी से कुछ कहना तो दूर की बात है, मैने कभी किसी से नाराज़गी भी ज़ाहिर नहीं की, मेरे लिए भावनाएं बहुत मूल्यवान है, जिन्हें मैं हर किसी पर ज़ाया नहीं कर सकती, केवल तुम ही हो, जिससे जीवन भर सब कुछ सहज़ता से, बांट लिया मैने...वो सब भी जो ख़ुद से ही नहीं कह पाई मैं...!!तेरे वजूद से हैं रौनकें सारी तेरे बग़ैर इस दुनियां को हम "वीरान" लिखते हैं
Sunday, 3 May 2026
कड़वी सच्चाई 😡 ....आज की दुनिया में इंसान सच्चा केवल वही है जो बिना किसी स्वार्थ के किसी के साथ खड़ा रहता है 🤝,वरना यहां हर रिश्ता किसी न किसी मतलब से जुड़ा हुआ है 💔।लोग अब दिल से नहीं बल्कि जरूरत से जुड़ते हैं 🧠,हर किसी की जुबान पर मिठास होती है 🍯 लेकिन दिल के अंदर क्या चल रहा है यह कोई नहीं जानता 😶।जब तक तुम किसी के काम के हो तब तक तुम उनके अपने हो 😌,और जैसे ही तुम्हारी जरूरत खत्म होती है वैसे ही तुम्हारी अहमियत भी खत्म कर दी जाती है ❌।यह सच सुनने में जितना कड़वा है उतना ही असली भी है 😡,आज के समय में रिश्ते निभाने वाले कम और रिश्तों का इस्तेमाल करने वाले ज्यादा हो गए हैं 📉।सामने से हंसकर बात करने वाले ही अक्सर पीछे से सबसे गहरा वार करते हैं 🔪,इसलिए अब भरोसा करना भी आसान नहीं रहा 🤐।हर मुस्कान सच्ची नहीं होती, कई बार वह सिर्फ एक दिखावा होती है 🎭,जिससे लोग अपनी असलियत छुपा लेते हैं 😤।इस दुनिया में सच्चाई धीरे-धीरे खोती जा रही है और स्वार्थ हर जगह बढ़ता जा रहा है 📊,लोग अब दूसरों की भावनाओं की कदर नहीं करते 😞।उन्हें सिर्फ अपने फायदे से मतलब होता है 😒,अगर तुम किसी के लिए सब कुछ कर दो तब भी यह जरूरी नहीं कि वह तुम्हारे लिए खड़ा रहेगा 💯।क्योंकि आज के समय में एहसान और वफादारी की कीमत बहुत कम हो चुकी है 🥀,यही कारण है कि इंसान भीड़ में रहकर भी अकेलापन महसूस करता है 😔।क्योंकि उसे हर तरफ सिर्फ मतलब के रिश्ते नजर आते हैं 👀,सच्चे लोग आज भी हैं लेकिन उनकी पहचान करना बहुत मुश्किल हो गया है 🧩।क्योंकि झूठ और दिखावे ने सच्चाई को ढक दिया है 🌫️,जो लोग बिना स्वार्थ के साथ देते हैं वही सबसे अनमोल होते हैं ❤️।लेकिन अफसोस की बात यह है कि हम अक्सर उनकी कदर तब करते हैं जब वह हमसे दूर हो जाते हैं ⏳,जिंदगी हमें बार-बार सिखाती है कि हर किसी पर आंख बंद करके भरोसा मत करो 👁️।क्योंकि हर कोई तुम्हारे जैसा सच्चा नहीं होता 😤,अपने दिल को मजबूत बनाना जरूरी है 💪।क्योंकि इस दुनिया में भावनाओं से ज्यादा मतलब चलता है 💼,जो लोग तुम्हारे साथ बिना किसी फायदे के खड़े हैं उनकी इज्जत करना सीखो 🙏।क्योंकि ऐसे लोग बार-बार नहीं मिलते 💎,वरना एक दिन ऐसा आएगा जब तुम्हारे पास सब कुछ होगा लेकिन साथ देने वाला कोई नहीं होगा 😢।और तब तुम्हें समझ आएगा कि सच्चे रिश्तों की कीमत क्या होती है 😡#hindimotivation#hindiinspirational#hindisuvichar #Goodthoughts #हिंदीविचार #अनमोलवचन #सुविचार #Hindikahani #hindistatus#beautifullife #beautifullife #hindi #suvichar #motivation #Goodthoughts #अच्छी #सच्ची #बातें #highlightseveryonefollowers2026#hindimotivation#hindiinspirational#hindisuvichar #Goodthoughts #हिंदीविचार #अनमोलवचन #सुविचार #Hindikahani #hindistatus#beautifullife #beautifullife #hindi #suvichar #motivation #Goodthoughts #अच्छी #सच्ची #बातें #highlightseveryonefollowers2026
Subscribe to:
Posts (Atom)