Thursday, 23 April 2026
प्रीपेड मृत्यु 🙏🙏Pune के एक बड़े श्मशान घाट में दोपहर के 3 बजे थे।‘रोहन’ (उम्र 35 वर्ष),जो अमेरिका की एक बड़ी सॉफ्टवेयर कंपनी में वाइस प्रेसिडेंट था,अभी-अभी फ्लाइट से उतरकर सीधे श्मशान घाट पहुँचा था।उसके पिता,‘सदाशिवराव’ (उम्र 75 वर्ष),कल रात गुजर गए थे।रोहन के हाथ में महंगा लैपटॉप बैग था और आँखों पर रेबैन का चश्मा।उसे पसीना आ रहा था और वह बार-बार घड़ी देख रहा था।वहाँ ‘मोक्ष इवेंट मैनेजमेंट’ (अंतिम संस्कार करने वाली एजेंसी) का कर्मचारी‘सुमित’ खड़ा था।सुमित ने सारी तैयारी कर रखी थी।लकड़ियाँ सजा दी थीं,पंडित बुला लिया था, और सदाशिवराव के पार्थिव शरीर को स्नान कराकर तैयार रखा था।रोहन आया।उसने पिता के चेहरे की ओर एक नजर डाली।आँखों से एक-दो आँसू निकल आए।उसने सुमित से पूछा:“मिस्टर सुमित,सब तैयार है ना?मुझे 6 बजे की रिटर्न फ्लाइट पकड़नी है।कल मेरी बहुत जरूरी मीटिंग है।प्लीज़ जल्दी कराइए।”सुमित को आश्चर्य हुआ।जिस पिता ने इस बेटे को पाल-पोशकर बड़ा किया,उस पिता की चिता के पास रुकने के लिए इस बेटे के पास तीन घंटे भी नहीं थे।सुमित ने शांत होकर सिर हिलाया।विधि पूरी हुई।रोहन ने मुखाग्नि दी।धुएँ के गुबार आसमान में उठ गए।रोहन ने सुमित को अलग ले जाकर चेकबुक निकाली।“सुमित, धन्यवाद।आपने अच्छी व्यवस्था की।आपका बिल कितना हुआ? 50 हजार? 1 लाख?राशि बताइए,मैं अभी चेक दे देता हूँ।मैं दोबारा नहीं आ पाऊँगा,अस्थि विसर्जन भी आप ही करवा दीजिए।”सुमित ने रोहन की ओर देखा।उसके चेहरे पर एक अजीब-सी मुस्कान थी।उसने जेब से एक पुरानी फाइल निकाली और रोहन के हाथ में दी।“साहब, बिल देने की जरूरत नहीं है।आपका बिल ‘पेड’ है।”रोहन चौंक गया।“पेड?किसने भरा पैसा?क्या मेरे चाचा ने?”सुमित बोला:“नहीं साहब।पाँच साल पहले सदाशिवराव जी (आपके पिता) हमारे ऑफिस आए थे।वे बहुत बीमार थे, ठीक से चल भी नहीं पा रहे थे।उन्होंने मुझसे पूछा था —‘आपका पैकेज क्या है?मेरे बेटे को तकलीफ न हो, सब इंतज़ाम कर देंगे ना?’हमने उन्हें पैकेज बताया।उन्होंने उसी दिन 50,000 रुपये एडवांस जमा कर दिए थे।और यह ‘चिट्ठी’ मुझे देकर कहा था —‘मेरा बेटा आए तो उसे यह दे देना।और अगर वह न आ सके,तो आप ही मेरा अंतिम संस्कार कर देना।’”सुमित ने वह चिट्ठी रोहन को दी।रोहन ने काँपते हाथों से चिट्ठी खोली।उसमें सदाशिवराव के काँपते अक्षरों में लिखा था:“प्रिय रोहन,बेटा,मुझे पता है तुम बहुत व्यस्त हो।अमेरिका में तुम्हें साँस लेने की भी फुर्सत नहीं होती।मुझे मालूम है किमेरी मृत्यु की खबर सुनकर तुम्हें चिंता होगी।‘छुट्टी मिलेगी या नहीं?टिकट मिलेगा या नहीं?मीटिंग का क्या होगा?’ये सवाल तुम्हारे मन में आएँगे।बेटा, तुम्हारा समय और तुम्हारा करियर बहुत महत्वपूर्ण है।मैंने तुम्हें इसलिए पाला है कि तुम दुनिया जीत सको।एक बूढ़े की लाश के लिए तुम अपना नुकसान मत करना।इसलिए मैंने अपनी मृत्यु की व्यवस्था पहले ही कर दी है।एजेंसी को पैसे दे दिए हैं।वे सब कर देंगे।तुम आ सको तो अच्छा है,न आ सको तो भी मुझे कोई शिकायत नहीं।बस एक विनती है —जब मैं तुम्हें बचपन में स्कूल छोड़ने जाता था,तो तुम्हारा हाथ कभी नहीं छोड़ा था।आज जब तुम मुझे अग्नि दो,तो तुम्हारा हाथ काँपना नहीं चाहिए।जल्दी वापस चले जाना।तुम्हारी पत्नी इंतज़ार कर रही होगी।तुम्हारा,पापा।”चिट्ठी पढ़ते ही रोहन के हाथ से चेकबुक कीचड़ में गिर गई।उस श्मशान में,जहाँ लकड़ियों के जलने की आवाज आ रही थी…वहाँ अब रोहन का अहंकार और करियर का घमंड जलकर राख हो चुका था।वह घुटनों के बल बैठ गया।चिल्लाया —“पापा…!! मुझे माफ कर दीजिए!”उसने सुमित के पैर पकड़ लिए।“सुमित,मुझे अमेरिका नहीं जाना।मुझे अपने पापा के साथ रहना है!मैंने करोड़ों रुपये कमाए,पर मैं तो असली भिखारी निकला!मेरे पापा ने मरते समय भी मेरी मीटिंग की चिंता की…और मैं उनके अंतिम दर्शन का भी हिसाब लगा रहा था?”उस दिन रोहन फ्लाइट नहीं पकड़ सका।वह वहीं,जलती चिता के सामने रात भर बैठा रहा।क्योंकि उसे समझ आ गया था —‘प्री-पेड’ सिर्फ सिम कार्ड हो सकता है,पिता का प्रेम नहीं।पिता का प्रेम ‘अनलिमिटेड’ होता है,और उसकी कीमत दुनिया की कोई भी करंसी नहीं चुका सकती।आप दुनिया में कितने भी बड़े बन जाएँ,कितना भी पैसा कमा लें…लेकिन जिन माता-पिता ने आपका बचपन सँवारा,उनके अंतिम सफर में साथ देने से कभी पीछे मत हटिए।एजेंसी अंतिम संस्कार कर सकती है,लेकिन आँसू एजेंसी के नहीं होते —वे अपने खून के रिश्तों के ही होते हैं।
Sunday, 19 April 2026
जीवन मे कैसा भी दुख और कष्ट आये पर भक्ति मत छोडिएक्या कष्ट आता है तो आप भोजन करना छोड देते है ?क्या बीमारी आती है तो ? आप सांस लेना छोड देते है ? नही ना !फिर जरा - सी तकलीफ़ आने पर आप भक्ति करना क्यों छोड़ देते हो ?कभी भी दो चीज मत छोडिए - भजन और भोजन !भोजन छोड. दोगे तो ज़िंदा नही रहोगे ! भजन छोड. दोगे तो कही के नही रहोगे सही मायने में भजन ही भोजन है l#Divine#Spiritual#Peace#Blessed
कुछ लोग माफ़ कर देते हैं,कुछ लोग बदला लेते हैं…और कुछ लोग — बस चले जाते हैं।तीसरा रास्ता सबसे कठिन है।न गुस्से का नशा,न माफ़ी का अहंकार—बस एक शांत, दृढ़ फैसला।तुम अब मेरी दुनिया का हिस्सा नहीं हो।हम बचपन से सुनते आए हैं —माफ़ कर दो, बड़े लोग माफ़ करते हैं।मै इतनी बड़ी नहीं हूं।भूल माफ़ होती है, इरादा नहीं।लेकिन बदला जाल की तरह है?मै इस जाल में कभी नहीं फसुगी ।मै तो मुक्त होना चाहूंगी, बंधना नहीं।•मैं तुम्हें माफ़ भी नहीं करूँगी —•मैं तुमसे बदला भी नहीं लूँगी —•मैं तो बस—तुमसे दूर चली जाऊँगी।और यही सबसे बड़ा जवाब है।जो दूर हो जाता है—हारता नहीं।वो कहता है–😶मेरा सुकून तुम्हारी सज़ा से बड़ा है।कुछ रिश्ते टूटते नहीं—बस बंद हो जाते हैं।बिना शोर, बिना ड्रामा। ✍️ unknown sourceस्त्री मन
Monday, 13 April 2026
Sunday, 12 April 2026
Thursday, 9 April 2026
असत्य चाहे कितनी भी ताकत और चमक के साथ सामने आए, कुछ समय के लिए लोगों को भ्रमित कर सकता है, लेकिन उसकी नींव कमजोर ही होती है। सच भले ही धीमे कदमों से आगे बढ़ता है, पर उसमें स्थिरता और सच्चाई की ताकत होती है। समय के साथ झूठ की परतें खुद ही उतरने लगती हैं और उसका असली चेहरा सबके सामने आ जाता है। अंततः वही सत्य होता है जो हर भ्रम को मिटाकर अपना अस्तित्व साबित करता है, क्योंकि सच को कभी किसी सहारे की जरूरत नहीं होती, वह अपने आप में ही पूर्ण और अडिग होता #beautiful
Wednesday, 8 April 2026
#rishta मैंने उसे कभी उसके परिवार से दूर करने की कोशिश नहीं की…क्योंकि मैं जानती थी किजो इंसान अपने परिवार की इज़्ज़त करता है,अपनों का साथ निभाता है,वो रिश्तों की कीमत समझता है।मैंने हमेशा यही चाहा किवो अपने माता-पिता के साथ रहे,उनकी जिम्मेदारियाँ निभाए,उनकी खुशियों का कारण बने…क्योंकि मैंने प्यार किया था उससे,उसके रिश्तों से competition नहीं।लेकिन शायद मैं ये समझने में देर कर गईकि हर परिवार रिश्ते जोड़ना नहीं चाहता…कुछ परिवार control छोड़ना नहीं चाहते।समस्या उन्हें बहू/पत्नी से नहीं होती…समस्या उन्हें इस बात से होती हैकि अब उनके बेटे/भाई की ज़िंदगी मेंकोई और भी important हो गया है।फिर शुरू होता है एक silent game...कानों में ज़हर घोलना,हर बात को गलत साबित करना,हर gesture के पीछे मतलब निकालना,हर छोटी बात को character पर लाना,और धीरे-धीरे दो लोगों के बीच ऐसा फासला पैदा करनाजहाँ प्यार होते हुए भी रिश्ता दम तोड़ देता है।सबसे painful बात क्या होती है पता है?जब आप किसी इंसान का घर बचाने की कोशिश करते हो…और वही लोग आपको घर तोड़ने वाली कह देते हैं।जब आप adjustment करते-करते खुद को खो देते हो…और फिर भी आपको “समझदार नहीं” कहा जाता है।जब आप चुप रहते हो इज़्ज़त बचाने के लिए…और आपकी चुप्पी को आपकी गलती मान लिया जाता है।आज की बहुत बड़ी सच्चाई यह है कि...हर टूटी हुई शादी के पीछे compatibility issue नहीं होता…कई बार पीछे toxic family dynamics होते हैं।जहाँ बेटा बड़ा हो जाता हैलेकिन emotional independence कभी नहीं सीख पाता।जहाँ शादी तो करवा दी जाती हैलेकिन partner को family member नहीं, outsider समझा जाता है।जहाँ boundaries को बदतमीज़ी समझा जाता है।जहाँ interference को concern कहा जाता है।जहाँ control को प्यार का नाम दिया जाता है।और फिर जब रिश्ता टूटता है...दोष उसी लड़की को दिया जाता हैजो सबसे ज्यादा बचाने की कोशिश कर रही होती है।कितनी विडंबना है ना…जो लड़की अपना घर छोड़करकिसी और के घर को अपना बनाने जाती है,उसी को सबसे पहले पराया महसूस करवाया जाता है।कुछ परिवारों को बहू नहीं चाहिए होती…उन्हें सिर्फ obedient outsider चाहिए होता हैजिसकी कोई आवाज़ न हो,कोई सीमा न हो,कोई self-respect न हो।लेकिन याद रखिए...जहाँ प्यार से ज्यादा control हो,जहाँ सम्मान से ज्यादा manipulation हो,जहाँ रिश्ते से ज्यादा politics हो…वहाँ घर नहीं बनते,सिर्फ दिखावे बचते हैं।कड़वी सच्चाई...बहुत सी शादियाँ पति-पत्नी नहीं तोड़ते…उन्हें अहंकार, दखलअंदाज़ी, manipulationऔर “हमेशा सही हम ही हैं” वाली सोच तोyड़ती है।और फिर लोग कहते हैं..“आजकल रिश्ते टिकते नहीं…”रिश्ते आज भी टिकते हैं…बस उन्हें तोड़ने वाले पहले से ज्यादा sophisticated हो गए हैं।Aradhana Sharma क्या आपने भी कभी देखा है कि एक रिश्ता दो लोगों ने नहीं, पूरे परिवार ने मिलकर तोड़ा हो?हर टूटा रिश्ता सिर्फ दो लोगों की गलती नहीं होता…कई बार पीछे पूरा toxic environment होता है।अगर आप इस सच से relate करते हैं..Comment में अपनी राय लिखिए।Share कीजिए उन लोगों तक जिन्हें ये सच्चाई सुननी चाहिए।Follow करें अगर आप रिश्तों की ground reality पर ऐसी honest बातें सुनना चाहते हैं।Very Important Note:------एक समय था जब मुझे लगता था कि मेरे रिश्ते के टूटने की वजह सिर्फ family interference थी…कि कुछ लोगों ने कान भरे, दखल दिया, और रिश्ता खराब कर दिया।लेकिन वह मेरी understanding थी—उस समय तक, जब तक मुझे narcissistic patterns की पहचान नहीं थी।जब मैंने इन behaviors को गहराई से समझा,patterns observe किए, research की, real cases पढ़े…तब एहसास हुआ कि बात सिर्फ family interference की नहीं थी।यह एक patterned narcissistic dynamic था—जहाँ manipulation individual नहीं, systemic था।जहाँ roles बँटे हुए थे।जहाँ कुछ लोग openly harm करते हैं,और कुछ quietly enable करते हैं।और सबसे disturbing बात यह होती है कि...ऐसे setups में primary person अक्सर साफ बच निकलता है।वो confused, helpless, pressured, family-bound, या victim दिखाई देता है…जबकि पूरा narrative उसी के benefit में चल रहा होता है।इसलिए awareness ज़रूरी है—क्योंकि हर family conflict सिर्फ “परिवार का हस्तक्षेप” नहीं होता।कई बार वह deeper psychological abuse pattern होता हैजिसे पहचानने में वर्षों लग जाते हैं।कभी-कभी healing की शुरुआत truth समझने से होती है।#ToxicFamilyDynamics#MarriageReality#EmotionalAbuseAwareness#FamilyManipulation#RelationshipTruth#GroundReality#HealingJourney#SelfRespectFirst#SheraKiDidi#AradhanaSharma
Saturday, 4 April 2026
“मैं बच्चों के लिए सह रही हूँ…”ये लाइन बाहर से बहुत strong लगती है…पर अंदर से ये एक टूटी हुई औरत की मजबूरी होती है।तुम दिनभर सब manage करती हो…घर… बच्चे… रिश्ते…और फिर भी रात को यही सोचकर सोती हो ...“शायद कल सब ठीक हो जाएगा…”पर सच क्या है…?कल भी वही होता है…ताने… गुस्सा… disrespect…और आखिर में वही ...“गलती तुम्हारी ही है…”और ये सब सिर्फ तुम तक नहीं रुकता…तुम्हारे बच्चे भी हर दिन ये सब जी रहे होते हैं।वो चुप होते हैं…पर अंधे नहीं होते…वो खेल रहे होते हैं…पर सुन सब रहे होते हैं…वो कुछ पूछते नहीं…पर अंदर ही अंदर सब समझ रहे होते हैं। घर के अंदर क्या बन रहा होता है…एक बच्चा देख रहा है ...माँ हर बार खुद को ही गलत मान लेती हैवो सीख रहा है ...रिश्ते में अपनी इज़्ज़त बचाना जरूरी नहीं…बस किसी तरह निभाना जरूरी है। धीरे-धीरे उनके अंदर क्या बदलता है…कुछ बच्चे बिल्कुल चुप हो जाते हैं…अपनी बात कहना छोड़ देते हैं…हर चीज़ के लिए permission लेने लगते हैं…हमेशा डर में रहते हैं कि कहीं कुछ गलत न हो जाएऔर कुछ बच्चे…उसी behaviour को normal मान लेते हैं…गुस्सा करना… नीचा दिखाना… control करनाउन्हें गलत लगता ही नहीं सबसे खतरनाक सचतुम सोचती हो ..“मैं सह लूँगी… बच्चों के लिए…”पर असल में ....तुम जो सह रही हो… वही उनके अंदर बस रहा है।तुम्हारी चुप्पी…उनकी आदत बन रही हैतुम्हारा दर्द…उनकी सोच बन रहा हैऔर कल…वही उनका रिश्ता बनेगा फिर एक दिन…तुम्हें लगेगा ...“मेरा बच्चा इतना गुस्से वाला क्यों है…”“ये इतना डरता क्यों है…”“ये अपनी बात क्यों नहीं रख पाता…”और जवाब बहुत simple होगा ....क्योंकि उसने घर में यही देखा है। सीधा सच बच्चों के लिए घर बचाना जरूरी नहीं होता…बच्चों के लिए सही माहौल देना जरूरी होता है।उन्हें एक साथ रहने वाले माँ-बाप नहीं चाहिए…उन्हें ऐसा घर चाहिए जहाँ डर न हो। बस खुद से पूछो…?अगर कल तुम्हारी बेटी भीऐसे ही किसी घर में चुपचाप रह जाए…तो क्या तुम उसे बोलोगी — “सह ले”?अगर तुम्हारा बेटा भीकिसी को ऐसे ही रुलाए…तो क्या तुम खुद को माफ़ कर पाओगी?सच-सच बताओ…तुम बच्चों के लिए रुकी हो…या डर के कारण? छोटी-छोटी सच्चाई.....बच्चे समझते नहीं ..... ये झूठ है… वो सब feel करते हैंचुप रहना सही है ...नहीं… इससे गलत और strong होता है“वो बदल जाएगा…” पता नहीं…पर तुम और बच्चे रोज टूट रहे हो ये पक्का हैअगर ये पढ़कर लगा —“ये तो मेरी ही कहानी है…” Comment में “SACH” लिखो या चुप मत रहो… बात करोक्योंकि तुम अकेली नहीं हो…और तुम्हारी चुप्पी…तुम्हारे बच्चों की पूरी जिंदगी बन सकती है।“तुम सह रही हो…और तुम्हारे बच्चे वही जीना सीख रहे हैं…” 💔#SheraKiDidi #AradhanaSharma #RelatableTruth #ToxicGhar #ChildImpact #EmotionalReality #BreakTheCycle #StopAbuse #StrongMaa #RealTalk #NoMoreSilence #InnerHealing #SpeakUpNow
Wednesday, 1 April 2026
कुछ लोग आपकी भावनाओं को हल्के में ले जाते हैं जैसे वो कभी कीमती थीं ही नहीं और कुछ बिना कहे भी समझ लेते हैं आपकी खामोशी तक पढ़ लेते हैं। इसलिए अपना दिल सस्ता मत बनाओ हर दरवाज़े पर मत रखो।जहाँ कद्र हो वहीं खर्च करो क्योंकि सही जगह दी गई भावना कभी घाटा नहीं देती और गलत जगह दी गई भावना सबसे बड़ा नुकसान बन जाती है।🌷
Subscribe to:
Comments (Atom)