जब नीयत साफ हो, कर्म सच्चे हों और मन में ईश्वर के प्रति अटूट विश्वास हो, तब जीवन की कोई भी कठिन परिस्थिति आपका अहित नहीं कर सकती। कई बार रास्ते बंद नज़र आते हैं, उम्मीद की किरण भी धुंधली पड़ जाती है, लेकिन ईश्वर की कृपा वहाँ भी मार्ग बना देती है जहाँ इंसान को कोई रास्ता दिखाई नहीं देता। इसलिए परिस्थितियों से घबराइए नहीं, अपने कर्मों को श्रेष्ठ बनाइए और विश्वास को कभी कमजोर मत पड़ने दीजिए। सही नीयत और सच्चे प्रयास का फल देर से ही सही, लेकिन अवश्य मिलता है। 🕊🥀