Wednesday, 12 February 2025

सभी महिलाओं को समर्पित बहुत ही सुंदर और सच लिखा है किसी ने स्त्रियों के लिए रसायनशास्त्र से शायद ना पड़ा हो पालापर सारा रसोईघर प्रयोगशालादूध में साइटरीक एसिड डालकर पनीर बनाना या सोडियम बाई कार्बोनेट से केक फूलानाचम्मच से सोडियम क्लोराइड का सही अनुपात तोलती रोज कितने ही प्रयोग कर डालती हैंपर खुद को कोई वैज्ञानिक नही बस गृहिणी ही मानती हैंरसोई गैस की बढ़े कीमते या सब्जी के बढ़े भावपैट्रोल डीजल महँगा हो या तेल मे आए उछालघर के बिगड़े हुए बजट को झट से सम्हालती हैअर्थशास्त्री होकर भीखुद को बस गृहिणी ही मानती हैंमसालों के नाम पर भर रखाआयूर्वेद का खजानागमलो मे उगा रखे हैंतुलसी गिलोय करीपत्ताछोटी मोटी बीमारियों कोकाढ़े से भगाना जानती हैपर खुद को बस गृहिणी ही मानती हैं।सुंदर रंगोली और मेहँदी में नजर आती इनकी चित्रकारीसुव्यवस्थित घर में झलकती हैइनकी कलाकारीढोलक की थाप पर गीत गाती नाचती हैकितनी ही कलाए जानती है पर खुद को बस गृहिणी ही मानती हैंसमाजशास्त्र ना पढ़ा हो शायदपर इतना पता है किपरिवार समाज की इकाई हैपरिवार को उन्नत करसमाज की उन्नति मेंपूरा योगदान डालती हैपर खुद को बस गृहिणी ही मानती हैं।मनो वैज्ञानिक भले ही ना होपर घर में सबका मन पढ लेती हैरिश्तों के उलझे धागों कोसुलझाना खूब जानती हैपर खुद को बस गृहिणी ही मानती हैं। योग ध्यान के लिए समय नहीं है ऐसा अक्सर कहती हैंऔर प्रार्थना मे ध्यान लगाकर घर की कुशलता मांगती है खुद को बस गृहिणी ही मानती हैं।ये गृहणियां सच में महान हैकितने गुणों की खान हैसर्वगुण सम्पन्न हो कर भीअहंकार नहीं पालती हैखुद को बस गृहिणी ही मानती हैं।~Unknown source Photo credit: pinterest

Tuesday, 4 February 2025

चावल से "कंकड़" और... जीवन से "संकट" खुद ही निकालने पड़ते हैं...!

एक दिन एक कुत्ता जंगल में रास्ता खो गया.....तभी उसने देखा कि एक शेर बहुत तेजी से उसकी तरफ आ रहा है..कुत्ते की सांस रूक गयी औऱ उसने मन ही मन सोचा......"आज तो काम तमाम मेरा..!" तभी फिर अचानक उसने अपने सामने कुछ सूखी हड्डियाँ पड़ी देखीं..वो आते हुए शेर की तरफ पीठ कर के बैठ गया..और एक सूखी हड्डी को चूसने लगा और जोर-जोर से बोलने लगा...... "वाह ! शेर को खाने का मज़ा ही कुछ और है..एक और मिल जाए तो पूरी दावत हो जायेगी !"और उसने जोर से डकार मारी......कुत्ते की बात सुनकर शेर सोच में पड़ गया......उसने सोचा...."ये कुत्ता तो शेर का भी शिकार करसकता है ! अपनी जान बचाकर भागने में ही भलाई है !"और शेर वहां से जान बचा कर भाग गया..पेड़ पर बैठा एक बन्दर यह सब तमाशा बहुत गौर से देख रहा था..उसने सोचा यह अच्छा मौका है....शेर को सारी कहानी बता देता हूँ .....शेर से दोस्ती भी हो जायेगी और उससे ज़िन्दगी भर के लिए जान का खतरा भी दूर हो जाएगा.. वो फटाफट शेर के पीछे भागा..कुत्ते ने बन्दर को जाते हुए देख लिया और समझ गया कि जरुर कोई साज़िश करने वाला है यह बंदर.......उधर बन्दर ने शेर को सारी कहानी बता दी कि कैसे कुत्ते ने उसे बेवकूफ बनाया है..शेर जोर से दहाड़ा ....."चल मेरे साथ, अभी उसकी जीवन लीला समाप्त करता हूँ".. और बन्दर को अपनी पीठ पर बैठा कर शेर कुत्ते की तरफ चल दिया..कुत्ते ने शेर को अपनी तरफ आते देखा तो उसे महसूस हुआ कि एक बार फिर उसकी जान को ख़तरा है.....मगर फिर भी वह हिम्मत कर उनदोनों की तरफ अपनी पीठ करके बैठ गया और जोर-जोर से चिल्लाकर बोलने लगा.." साला,इस बन्दर को भेजे दो घंटे हो गए...कमीना अबतक एक शेर को फंसा कर नहीं ला सका ,बहुत जोर की भूख लगी है.... !"यह सुनते ही शेर ने बंदर को वहीं पटका और वापस पीछे खूब तेज़ भाग गया ।इसलिए.......मुश्किल समय में अपना आत्मविश्वास कभी नहीं खोएं..आपकी ऊर्जा,समय और ध्यान भटकाने वाले कई बन्दर आपके आस-पास हैं, उन्हें पहचानिए और उनसे सावधान रहिये....याद रखिए.... डर के आगे जीत है....!!🌷❤🙏❤🌷

Sunday, 2 February 2025

स्त्रियाँ जब भी मिलती हैं बेहद बात करती हैंखोलती हैं मन की गांठे जैसे पुरानी संदूक से निकली गठरी खुली हो।हँसती हैं, खूब हँसती हैंरोती हैं तो जरा सी आँख भर बसदुनिया भर की बातें हैं इनके पासदुनिया भर के उल्हानेदुनिया भर के दुःखदुनिया भर की खुशियाँ।यह साड़ी कहाँ से लीयार झुमकी बड़ी सुंदर हैं मेहंदी अच्छी लग रही है,अच्छा खुले बालों में जच रही हूँ या जूड़ा बांध लूंये कंगन कितने प्यारे हैंतुम सिंपल भी बड़ी अच्छी लग रही होदुपट्टा किधर से लेती होसूट कहाँ सिलवाती होसौ तरह की तारीफसौ तरह की शिकायतें सास की बात कभी बच्चों की बीतें दिनों के जिक्र बिन ये अधूरी हैं।कितनी कम हैं ये बिन बातों केऔर कितनी अधूरी हैं बिना स्त्रियों के ही।मैं सोच रही हूँजब दो आदमी मिलते हैंतो क्या बात करते होंगे वे भी इतना खुल कर ?~unknown source Photo credit: Pinterest #स्त्री मन #स्त्री #woman #maa #मां#hindimotivationalquotes#hindiinspirationalquotes#hindisuvichar #Goodthoughts #hindithoughts#hindishayari#हिंदीविचार #अनमोलवचन #सुविचार #Hindikahani#hindishayri #hindistatus#beautifullife #beautifullife #hindi #suvichar #motivation #Goodthoughts #अच्छी #सच्ची #बातें #बात