Friday, 31 March 2023
जीवन मे सबकुछ अच्छा चल रहा हो तब भी जरा सावधान रहिए। क्योंकि सड़क पर "गड्ढे" और जिंदगी में "रगड़े" कभी भी आ सकते हैं। अपने बच्चों को भी अचानक आई परेशानी को झेलने के लिए तैयार कीजिए। उन्हें गमले का पौधा मत बनाइये जो वक़्त पर पानी न मिले तो मुरझा जाए ।उन्हें जंगल का झाड़ बनाइये जो आंधी-तुफान और सूखे से संघर्ष कर के अपने वजूद को बचा सके।#beautifullife
Thursday, 30 March 2023
Wednesday, 29 March 2023
Tuesday, 28 March 2023
ज़िंदगी में एक ऐसा दोस्त ज़रुर होना चाहिए, जिससे आप जब चाहें कॉल कर सकें, मैसेज कर सकें, सलाह-मशवरा ले सकें, सुख-दुःख बाँट सकें, डांट सकें, लड़ सकें, कंधे पर सिर रख कर रो सकें, खुलकर हँस सकें, घूम सकें, जब चाहें मिल सकें, बेझिझक होकर निःसंकोच सब कुछ उसे बता सकें बिना इस बात की परवाह किये कि सामने वाला व्यक्ति क्या सोचेगा...? अगर ऐसा दोस्त आपके पास है तो वाकई आप दुनिया के सबसे खुशनसीब इंसान हैं..हो सके तो किसी के अच्छे दोस्त बनिए, किसी को सुनने का प्रयास करिए, क्योंकि अधिकांश लोग अकेलेपन के अवसाद से ग्रसित हैं, आये दिन आत्महत्याएँ होती हैं, कभी सोचा है क्यों?? क्योंकि इनके पास सुनाने वाले तो बहुत हैं पर सुनने वाला कोई नहीं...!♥️♥️ #friend #dost #beautifullife #hindimotivationalquotes
Subscribe to:
Posts (Atom)